फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विजेता प्रथम

Sun, 04 Jan 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
दयाल सिंह कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों के साथ प्राचार्या डॉ. आशिमा गक्खड़। संस्थ
विज्ञापन
करनाल। दयाल सिंह कॉलेज में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कोई भी मतदाता पीछे न छूटे विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने अपने विचारों, भावनाओं और दृष्टिकोण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में डॉ. गणेश दास डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन से विजेता ने प्रथम, दयाल सिंह कॉलेज से मनीषा ने दूसरा और निशा ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. आशिमा गक्खड़ ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता वाद-विवाद, भाषण, संगोष्ठी व काव्य पाठ समिति, निर्वाचन साक्षरता समिति और जिला निर्वाचन कार्यालय के सहयोग से आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्रस्तुत भाषणों का मूल्यांकन डॉ. सुभाष सैनी और डॉ. रितु शर्मा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें