पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने मीर सदन मोहल्ले में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों से अलग-2 कंपनी के 07 मोबाइल, एक एलइडी टीबी, एक कैलकुलेटर, 2 पेन, 3 मोबाइल चार्जर, एक एक्सटेंशन बोर्ड, एक सेट अप-बॉॅक्स, 02 रिमोट व कुल 860 रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस को 17 अप्रैल की शाम को सूचना मिली थी कि मीर सदन मोहल्ले के एक मकान में चेन्नई में चल रहे मुंबई इंडियन व सनराइजर हैदराबाद के बीच आईपीएल 2021 का टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा खेला जा रहा है। एएसआई राजेंद्र सिंह डिटेक्टिव स्टाफ करनाल की अध्यक्षता में बनी टीम ने मीर सदन मोहल्ले के एक मकान में छापा मारा। इस दौरान उन्होंने वहां से आरोपी दीपक उर्फ दीपा निवासी सुभाष गेट करनाल व गुरचरण उर्फ काका निवासी दयालपुरा गेट करनाल हाल किरायेदार मकान मीर मदान मोहल्ले करनाल को मीर मदान मोहल्ले करनाल के मकान से आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक हरजिंदर सिंह ने बताया कि फोन के माध्यम से कहते हैं लखपति बन जाओ, जो मनचाही टीम, विकेट व रन पर 100 रुपये के सट्टा लगाने पर जीत पर कमीशन काट कर 900 रुपये मिलेंगे अगर आपकी मनचाही टीम विकेट व रनों पर लगाए गए रुपये हार गए तो लगाई गई रकम वापस नहीं दी जाएगी।