फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वाहन चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो चोरीशुदा बाइक बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण के अनुसार, एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में एचसी पवन कुमार की टीम ने गांव फ्रसमाजरा निवासी सुरेश कुमार को काबू किया। पूछताछ में सामने आया कि वार्ड नंबर 8, कलायत निवासी संजीव कुमार की बाइक 3 जुलाई 2024 को उसके घर के बाहर से चोरी हुई थी, जिसके संबंध में थाना कलायत में मामला दर्ज है। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से उक्त बाइक के साथ एक अन्य चोरीशुदा बाइक भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उधर, एचसी नरेंद्र सिंह की टीम तितरम मोड़ पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान प्योदा की ओर से आ रही एक बुलेट बाइक को रुकवाया गया, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी। चालक की पहचान गांव सुदकैन खुर्द, जिला जींद निवासी मंजीत उर्फ काला के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि उक्त बाइक सितंबर 2024 में सोनीपत से चोरी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें