फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दहेज की मांग कर विवाहिता को किया प्रताड़ित

Sun, 05 Apr 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में आजाद नामक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और दहेज में रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी भी दी। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी का व्यवहार नहीं बदला और उसे पीटकर घर से निकाल दिया। सदर थाना के जांच अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें