पिहोवा। छह महीने पहले एनएच-152 डी पर तैनात सुरक्षाकर्मी से नकदी व मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय निवासी सारसा व गौरव गिर निवासी छन्ना जिला पटियाला पंजाब के कब्जे से छीने गए दो मोबाइल बरामद हुए।
पुलिस में 28 जनवरी को दर्ज शिकायत में राजेश निवासी सारसा ने बताया था कि वह एनएच-152 डी पर लगे सोलर पैनल की सुरक्षा में कार्यरत है। 28 जनवरी रात करीब साढ़े नौ बजे वह डिवाइडर के बीच बनी झोपड़ी में लेटा हुआ था। उसी चार लोग उसकी झोपड़ी में घुस आए और उस पर लोहे के रॉड से हमला कर जख्मी कर दिया था। आरोपी उसकी जेब से दो हजार रुपये व मोबाइल छीनकर भाग गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी अजय व गौरव गिर को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा दो मोबाइल बरामद हुए। अदालत के आदेश से दोनों आरोपी को कारागार भेज दिए।