करनाल। नमस्ते चौक पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की धन्यवाद रैली में जेब कतरों ने तीन लोगों की जेब काट ली और उनके करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बल्ला गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि 14 जून को वह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की धन्यवाद रैली में नमस्ते चौक पुल के नीचे गया था। जब वह रैली में शामिल हुए तो उसके साथ संदीप, लखविंद्र निवासी खानपुर रोडान भी साथ था। दोपहर के समय हम तीनों के किसी ने पर्स चोरी कर लिए। उसके पर्स में एक लाख चार हजार रुपये व दस्तावेज थे। इसी प्रकार लखविंद्र की जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। वहीं संदीप कुमार की जेब से एक हजार रुपये व दस्तावेज चोरी हो गए। संवाद