फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चालक को बंधक बनाकर गाड़ी लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Jan 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मधुबन थाना पुलिस की टीम ने चालक को बंधक बनाकर गाड़ी लूटने के दो आरोपियों दिल्ली के बुराड़ी निवासी अंकित और साउथ दिल्ली के काबा मोहल्ला निवासी राहुल को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उन्होंने अपने साथी अजय के साथ मिलकर 4 दिसंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित बसताड़ा टोल टैक्स के पास पंजाब निवासी गाड़ी चालक जसप्रीत सिंह का अपहरण करके गाड़ी लूटी थी।
विज्ञापन

मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि जसप्रीत सिंह दो दिसंबर की रात लखनऊ से नई मारुति कार लेकर आ रहे थे। दिल्ली में करनाल बाईपास पर आरोपी अजय और उसके तीन साथियों ने उससे लिफ्ट मांगी थी। बसताडा टोल टैक्स के नज़दीक पहुंचे तो आरोपियों ने भोजन करने के लिए गाड़ी रुकवाई। भोजन करने के बाद कुछ दूरी पर आरोपी के एक साथी ने हालत खराब होने का बहाना बनाकर गाड़ी फिर रुकवाई। जैसे ही उन्होंने गाड़ी रोकी तो पीछे बैठे अन्य आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया। गाड़ी में ही बहादुरगढ़ ले गए। वहां नकदी, मोबाइल फोन और गाड़ी छीनकर भाग गए।
4 दिसंबर को मिली शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। छह दिसंबर को सोनीपत के बहादुगढ़, कुतुब विहार निवासी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी से पूछताछ में अंकित और राहुल के बारे में पता चला था। दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दो दिन का रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें