फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- गैंगस्टर भानू राणा ने विदेशी नंबर से कॉल कर मांगी थी रकम
विज्ञापन

- दोनों आरोपियों को व्यापारी के घर के बाहर फायर करने के लिए किया गया था हायर
- दोनों आरोपियों को कुरुक्षेत्र के विकास ने दिए थे हथियार, जो कि कैथल की जेल में है बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। विदेश में बैठे गैंगस्टर लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं और रंगदारी मांग रहे हैं। इंद्री में भी कुछ दिन पहले एक कपड़ा व्यापारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर भानू राणा ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया है। दोनों आरोपियों ने उस कपड़ा व्यापारी के घर के बाहर फायर करना था। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया और हथियार, बाइक व मोबाइल बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार दो अक्तूबर को इंद्री के एक कपड़ा व्यापारी की ओर से शिकायत दी गई थी कि उसके व उसके बेटे के मोबाइल नंबर पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। जिसमें भानू राणा नाम के बदमाश ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस शिकायत पर इंद्री थाने में मामला दर्ज किया और मामले की जांच सीआईए वन टीम को दी गई। इसके बाद सीआईए वन टीम के इंचार्ज अनिल कुमार ने मामले की जांच करते हुए चार अक्तूबर को आरोपी इंद्री के नंदी खालसा निवासी लविस व भौजी खालसा निवासी दिशांत को काबू किया गया। दोनों आरोपियों को पांच अक्तूबर को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। जिनसे एक देसी पिस्तौल, दो गोलियां, एक बाइक व एक मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़ा व्यापारी की लोकेशन व वीडियो भेजते थे आरोपी
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों पास पास के गांव के हैं। लविश की इंद्री में बेकरी है। दिशांत उसके साथ ही दुकान में रहता था। उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी। जिसमें कहा गया था कि रुपये कमाने हैं तो एक काम करना होगा। इंद्री के एक व्यापारी से रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं मिली तो उसके घर के बाहर फायरिंग करनी है, यदि रंगदारी मिल गई तो आधी रकम तुम्हें दी जाएगी। यानी 25 लाख रुपये मिलेंगे। इस लालच में आरोपी उस व्यापारी की लोकेशन व वीडियो बनाकर गैंगस्टर के पास भेजता था। जिसे दिखाकर वह गैंगस्टर व्यापारी को डराता था कि वह उनकी नजरों में है। इन दोनों आरोपियों को कुरुक्षेत्र के विकास ने हथियार दिए थे जो फिलहाल कैथल की जेल में बंद हैं। आरोपियों का रिमांड पूरा होने पर कोर्ट में पेश कर आदेशानुसार जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें