फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिजली के खंभों और तारों पर लटकीं टहनियां बनीं खतरा

विज्ञापन
बिजली के खंभों और तारों पर लटकीं टहनियां बनीं खतरा - फोटो : बिजली के खंभों और तारों पर लटकीं टहनियां बनीं खतरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। उप तहसील व मुख्य रोड पर बिजली के खंभों व तारों पर लटकी पेड़ों की टहनियां हादसे का कारण बन सकती है। यहां से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन चालक गुजरते हैं तथा रात के समय रोशनी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पेड़ों के बीच मौजूद बिजली के खंभों व उन पर लटकती तारें नजर नहीं आती। सर्दियां एवं कोहरे का मौसम शुरू होने से पहले बिजली निगम की ओर से खंभों व तारों पर लटकी पेड़ों की टहनियों को कटवा दिया जाता था।
इस बार न तो पेड़ की टहनियों को ही कटवाया गया है न ही यहां पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। ऐसे में पेड़ों के बीच से लटकती हुई तारें बड़ी घटनाओं को न्योता दे रही है। उप तहसील निसिंग में प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने काम लेकर आते हैं। पेड़ की टहनियां जर्जर विद्युत तारों के संपर्क में आती हैं तो टहनियों में आग लगने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन



तारों पर टहनियों का जाल
सेवा सिंह गोहिदा ने बताया कि रजिस्ट्री के काम से उप तहसील में आया था। यहां पर आकर देखा कि बिजली के तार व खंभे पूरी तरह से पेड़ की टहनियों से ढके हैं। बिजली निगम की लापरवाही के कारण उप तहसील परिसर में हर जगह विद्युत पोलों और तारों पर पेड़ों की टहनियां लटक रही हैं। यह हादसे का खतरा बना है।


हादसे का खतरा
राजपाल सिंह प्रेम खेड़ा ने बताया कि तहसील में आकर देखा कि अब सर्दी का मौसम होने पर कोहरा छाने लगा है, जिसको लेकर पेड़ों की शाखाओं से पानी की बूंदें जमीन पर टपकने लगी हैं। उप तहसील में आलम यह है कि कहीं पर तो बिजली के खंभों एवं तारों पर लिपटी पेड़ों की टहनियों एवं बेलों के बीच विद्युत तारें दिखाई ही नहीं दे रहीं। विभाग की यह बड़ी लापरवाही है। जिससे हादसा हो सकता है।
विज्ञापन



सर्दी से पहले कटवा दी जाती थी टहनियां
सोनू प्योंत ने बताया कि उप तहसील निसिंग परिसर में स्वयं घोषणा पत्र बनवाने आया था। यहां आकर देखा कि बिजली के तारों व पोलों पर पेड़ों की टहनियां बिजली निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इससे पहले विभाग की ओर से सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले ही इन टहनियों को कटवा दिया जाता था। इस बार इस कार्य में देरी हो रही है जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें