फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच 12 हजार ने दिया एचटेट

Mon, 16 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 22 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को एचटेट लेवल वन व टू की परीक्षा हुई। इसमें लेवल वन की परीक्षा में साढ़े चार हजार व लेवल टू की परीक्षा में करीब आठ हजार परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। शनिवार को विभाग द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जिले के सभी परीक्षा केंद्र पर थोड़ी बहुत अव्यवस्थाओं के बीच सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई।
विज्ञापन


जिले में एचटेट के लेवल वन व टू की परीक्षा के लिए 22 ऑफ लाइन व चार ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाए गए। रविवार को सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई एचटेट लेवल वन (जेबीटी) की परीक्षा जिले के 14 ऑफलाइन व दो ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें 4087 परीक्षार्थियों ने ऑफलाइन व 287 ऑनलाइन परीक्षा दी। वहीं एचटेट लेवल टू (टीजीटी) की परीक्षा जिले के 22 ऑफलाइन व चार ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर हुई।

इसमें 6422 परीक्षार्थियों ने ऑफलाइन व 687 ने ऑनलाइन परीक्षा दी। शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए। विभाग द्वारा परीक्षा के आयोजन में शनिवार को मिली असफलता के बाद रविवार को परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के प्रवेश का समय आधे घंटे से कम कर दस मिनट रखा गया। विभाग द्वारा परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही सिटिंग प्लान की लिस्ट लगाई गई। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा हाल में अपनी सीट ढूंढने में परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं रोल नंबर स्लिप पर सेंटरों की गड़बड़ी होने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं एचटेट लेवल वन की परीक्षा होने के बाद पेपर लीक होने अफवाएं भी आती रहीं। इससे परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थी व्हाट्सऐप व इंटरनेट पर परीक्षा के बारे में जानकारी जुटाते नजर आए।
विज्ञापन


कोट  
जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर दोनों लेवल की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से हुई। दोनों परीक्षाओं के लिए जिले में 22 केंद्र बनाए गए थे। इसमें चार केंद्र पर ऑनलाइन परीक्षा कराई गई है। इसमें लेवल वन की परीक्षा में 4374 व लेवल टू की परीक्षा में 7469 में परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

आशा मुंजाल, जिला शिक्षा अधिकारी करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें