फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रक्त के संकट के समाधान के लिए शिविर का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दानवीर कर्ण की नगरी में सामने आए रक्त संकट के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने ब्लड बैंकों में रक्त का स्टॉक बढ़ाने के लिए नियमित रक्तदान शिविर लगाने का फैसला किया है। जिला नागरिक अस्पताल की प्रबंध समिति ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत इस माह दो और अगले माह चार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने की योजना है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि स्वैच्छिक रक्तदान बढ़ाकर ही ब्लड बैंक में अलग-अलग रक्त समूहों का पर्याप्त स्टॉक तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, ई-रक्तकोष पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार जिले में पंजीकृत आठ ब्लड बैंकों में से छह में किसी भी ब्लड ग्रुप की एक भी यूनिट उपलब्ध नहीं थी। जिले में दो ही ब्लड बैंकों के पास सीमित मात्रा में कुछ रक्त समूह उपलब्ध दर्ज था। वहीं जिला नागरिक अस्पताल के रीजनल ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेंटर समेत कई अन्य ब्लड सेंटरों में रक्त की उपलब्धता नहीं थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें