फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जल्दी अमीर बनने के लालच में बन गया चोर... नौ मोटरसाइकिलें उड़ाईं, गिरफ्तार

विज्ञापन
 एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ प्रभारी निरीक्षक रोहताश सिंह और उनकी टीम ने आरोपियों से बरामद की बाइक। प्
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अमीर बनने और कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच ने अरड़ाना निवासी रोशनलाल को बाइक चोरी के गलत रास्ते पर धकेल दिया। पुलिस के अनुसार, उसने करनाल और जींद जिले के अलग-अलग इलाकों से नौ मोटर साइकिल चोरी की। एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर इन मोटर साइकिलों को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ प्रभारी रोहताश सिंह के अनुसार, टीम को वाहन चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपी के बारे में सूचना मिली थी। टीम ने सेक्टर-4 में नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सवार रोशनलाल को काबू किया। पूछताछ के दौरान उसने वाहन चोरी की कई वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन

बरामद बाइकों में तीन स्प्लेंडर, चार डीलक्स, एक प्लेटिना और एक बुलेट शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें