फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गेहूं से लदे ट्रक चार दिन से खड़े, यूनियन में रोष

Wed, 13 May 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
असंध शुगर मिल में गेहूं से लदे ट्रकों को खाली करने की मांग करते ट्रक मालिक मोंगिया। संवाद
विज्ञापन
असंध। अनाज मंडी से गेहूं भरकर भेजे गए ट्रक पिछले चार दिनों से हैफेड चीनी मिल में खड़े हैं, जिससे ट्रक यूनियन के सदस्यों में रोष बढ़ता जा रहा है। ट्रकों की अनलोडिंग न होने से मंडी में फसल उठान भी प्रभावित हो रहा है। ट्रक यूनियन के प्रधान सरदार चतर सिंह और उप प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी में करीब 110 गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से लगभग 85 ट्रकों में गेहूं भरकर फफड़ाना स्थित हैफेड चीनी मिल भेजा गया है। चार दिन बीतने के बाद भी ट्रकों को खाली नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मिल परिसर में ट्रक चालकों के लिए पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रकों को खाली कराया जाए, ताकि मंडी में रखी बाकी फसल का भी उठान हो सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें