फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फर्जी प्रॉपर्टी आईडी पर कांग्रेस ने लगाए आरोप

Wed, 13 May 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
असंध पत्रकारों से बातचीत करते युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजत लाठर व पूर्व विधायक बख्शीश सिंह व
विज्ञापन
असंध। नगर पालिका में कथित फर्जी प्रॉपर्टी आईडी और बढ़ते भ्रष्टाचार के लिए युवा कांग्रेस ने बैठक कर सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। जिला अध्यक्ष रजत लाठर ने दावा किया कि एक पार्षद प्रतिनिधि से प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर 20 हजार रुपये लिए गए, जो व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करता है। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े फर्जीवाड़े के कारण लोग दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार भ्रष्टाचार खत्म करना चाहती है तो ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने पालिका में चल रहे कथित घोटालों की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई। बख्शीश सिंह विर्क, एडवोकेट सोनिया बहोत और युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जतिन बिंदल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें