फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राइस मिलों के बाहर खड़े धान से भरे ट्रक, लग रहा जाम

Sun, 09 Nov 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
निसिंग।

करनाल-कैथल स्टेट हाईवे से लेकर बदनारा, सांभली मार्ग पर राइस मिलों के बाहर धान से भरे सैकड़ों ट्रक खड़े हैं। आवागमन के लिए आधी सड़क की ही बची है। ऐसे में जाम लग रहा है। शनिवार को भी हाईवे पर राइस मिलों के सामने जाम के हालात रहे।
विज्ञापन

धान से भरे इन ट्रकों को मोड़तेे समय रास्ता पूरा ही बाधित हो जाता है। रामजवारी शर्मा, सोनू, विक्रम, प्रवेश, संजीव, प्रमोद, दिनेश, राजू रामपाल, राजेश, सुरेश, नरेश, सुभाष, देवा राम, किशना राम का कहना है कि आपत्ति जताने पर राइस मिलर झगड़ा करते हैं। ट्रकों के सड़क पर खड़े रहने के कारण जाम से निसिंग से करनाल जाने के लिए दोगुने से अधिक समय लगता है। 30 मिनट का रास्ता तय करने में एक घंटे से ज्यादा लग जाते हैं
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें