फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर पलटा ट्रक, तीन की मौत

Wed, 22 Jan 2014 11:27 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद निवासी कवातरा और पिपलानी परिवार में विवाह में खुशियां मातम में बदल गईं। इन दोनों परिवारों के पांच सदस्य दिल्ली में विवाह के लिए खरीदारी करने लिए गए थे, लेकिन वापसी में जीटी रोड पर राई के निकट इनकी कार के ऊपर एक ट्रक पलट गया।
विज्ञापन


इस हादसे में पिता-पुत्री और एक रिश्तेदार की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी एक महिला को पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया गया है। पिछले एक सप्ताह के भीतर शाहाबाद में यह दूसरा अभागा परिवार है, जिनके परिवार के एक साथ तीन लोग हादसे में मारे गए।

शाहाबाद के कवातरा फाइनेंस एवं प्रापर्टी एडवाइजर के मालिक हुडा सेक्टर निवासी रवि कवातरा के पुत्र की शादी आगामी 31 जनवरी को है। रवि कवातरा की पत्नी रेणुबाला और शाहाबाद बैंक कॉलोनी निवासी अशोक पिपलानी, शाहाबाद विश्वास स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा कीर्ति पिपलानी, पत्नी सुमन पिपलानी मंगलवार को होंडा सिटी कार में सवार हो कर दिल्ली गए थे।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों के अनुसार दिल्ली में रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण कार्ड देने के अलावा इन्हें वहां खरीदारी भी की थी। शादी तैयारियों की खुशियों के साथ ये लोग वापस घर लौट रहे थे और इस दौरान जीटी रोड राई के निकट एक ट्रक उक्त लोगों की होंडा सिटी कार के ऊपर पलट गया।   

इस सड़क हादसे की सूचना शाहाबाद निवासी इनके रिश्तेदार एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष गुलशन कवातरा को मिली थी। गुलशन कवातरा ने बताया कि देर रात उन्हें फोन आया था कि सोनीपत के नजदीक एक हादसा हुआ है, जिसमें सभी लोग शाहाबाद के हैं।

इन हादसे में उनके रिश्तेदार रवि कवातरा (46), अशोक पिपलानी (44), उनकी पुत्री कीर्ति पिपलानी की मौत हो गई, जबकि अशोक पिपलानी की 40 वर्षीय पत्नी सुमन को गंभीर अवस्था के चलते पीजीआई रोहतक में ले जाया गया। पीजीआई रोहतक में उनका इलाज चल रहा है।

घायल रेणु बाला पत्नी रवि कवातरा के अनुसार वह दिल्ली से वापस घर आ रहे थे। इस दौरान एक ट्रक का टायर फट गया और यह ओवर लोडिड ट्रक उनकी कार पर पलट गया। इस भीषण हादसे में कार ड्राइव कर रहे रवि कवातरा, अशोक पिपलानी व उसकी बेटी कीर्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक पिपलानी की शाहाबाद के बैंक कालोनी में अंडर गारमेंट की फैक्टरी चलाते थे।

11 दिन में दूसरी बार शहर पर बरपा हादसे का कहर
पिछले 11 दिनों में ये दूसरा मौका था, जब शाहाबाद निवासी एक ही परिवार के लोगों पर एक साथ सड़क हादसे का कहर बरपा। गत 10 जनवरी को उत्तर प्रदेश में एक दरगाह पर माथा टेक कर लौट रहे परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें