फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में चल रहा था दूसरी नंबर प्लेट पर ट्रक, कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में चल रहा था दूसरी नंबर प्लेट पर ट्रक, कब्जे में लिया
विज्ञापन

इंद्री। अनाज मंडी इंद्री में नंबर प्लेट बदलकर गेहूं उठान कार्य में प्रयोग कर रहे एक ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस ट्रक से गेहूं का उठान किया जा रहा था और इसकी नंबर प्लेट बदली थी। इंद्री थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि उन्हें बाल पबाना निवासी ईश्वर सिंह ने सूचना दी थी कि उसका ट्रक अनाज मंडी में चल रहा है, लेकिन उसके ट्रक पर किसी अन्य वाहन की नंबर प्लेट लगाई है। ईश्वर ने बताया कि उसने अपना ट्रक सोनीपत निवासी राजेश को बेचा था, लेकिन राजेश ने उसके ट्रक के रुपये उसे नहीं दिए और उसके ट्रक को कब्जे में ले लिया। राजेश से रुपये लेेने के लिए उसने थाने में शिकायत भी दी है, लेकिन अब उसे पता चला कि उसके ट्रक को इंद्री अनाज मंडी में चलाया जा रहा है और उसकी नंबर प्लेट भी बदली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें