घरौंडा। जीटी रोड पर एक अज्ञात ट्रक चालक ने आई-10 कार को टक्कर मार दी। जिससे कार डिवाइडर से जा टकराई जिसमें दो लोग घायल हो गए। चालक ने जब कार में रखा सामान चेक किया तो कार से लैपटॉप गायब था। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है।
नोएडा सेक्टर-134 निवासी दुष्यंत अवस्थी ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सात अप्रैल को अपनी कार आई-10 से परिवार के साथ चंडीगढ़ से नोएडा आ रहा था। घरौंडा पेट्रोल पंप के पास उसकी कार को किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर में कार टकराने से उसके भतीजे अभिमान की बाईं टांग व पसली में फ्रैक्चर आ गया। वहीं उसके भाई प्रशांत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया। उसके कुछ देर बाद उसने परिवार वालों काे संभाला। इसी दौरान उसने सामान चेक किया तो गाड़ी से उसका एक लैपटॉप चोरी हुआ था। पुलिस ने ट्रक चालक व अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद