करनाल। नीलोखेड़ी के समीप सर्विस लाइन पर खड़े ट्रक से एक अन्य ट्रक टकरा गया जिससे चालक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। नीलोखेड़ी निवासी जयपाल ने बताया कि जीटी रोड की सर्विस लाइन पर एक ट्रक खड़ा था। तभी नीलोखेड़ी की तरफ से दूसरा ट्रक आकर पीछे से टक्करा गया। इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। संवाद