संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मेरठ रोड पर नगला चौक के समीप रेत से भरे ट्रक में आग लग गई। इस दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाइडर से भी टकरा गया। ट्रक चालक व हेल्पर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक का अगला हिस्सा जल चुका था। ट्रक चालक शौकीन ने बताया कि वह उत्तराखंड से शामली जा रहा था। जब वह नगला चौक के समीप पहुंचा तो ट्रक के ब्रेक नहीं लगे। इसके बाद ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और ट्रक के अगले हिस्से में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई।