फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एटीएम में टेप लगा तीन उपभोक्ताओं के 16 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। तीन युवकों ने प्रेम नगर स्थित एटीएम पर टेप लगाकर तीन उपभोक्ताओं के 16 हजार रुपये निकाल लिए। इस बारे में जब बैंक प्रबंधक को पता चला तो सीसीटीवी फुटेज से मामले का खुलासा हुआ। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। रामनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
कैनरा बैंक प्रेम नगर शाखा के प्रबंधक साहिल सूद ने बताया कि बैंक के हेड ऑफिस में ऑनलाइन शिकायत आई थी कि तीन उपभोक्ताओं ने एटीएम से रुपये निकलवाए थे लेकिन मशीन से उन्हें रुपये प्राप्त ही नहीं हुए। शिकायत के अनुसार 7 जुलाई को 9500 रुपये, 30 जुलाई को 5 हजार रुपये व 1500 रुपये एटीएम से बाहर नहीं आए। शिकायत मिलने पर एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी गई तो उसमें 30 जुलाई को एक व्यक्ति सुबह 7.30 बजे एटीएम बूथ में घुसा था और दो अन्य युवक बूथ के बाहर खड़े थे। जो बाहर खड़े थे वे पहरा दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ के अंदर गए व्यक्ति ने एटीएम के अगले हिस्से में जहां से रुपये बाहर निकलते हैं। उस हिस्से में टेप लगा दी। इसके बाद जब उपभोक्ता रुपये निकालने के लिए एटीएम बूथ में गए तो उनके रुपये नहीं निकले। बाद में वह युवक उन रुपयों को लेकर चले गए। रामनगर थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें