लाडवा-इंद्री मार्ग पर बपदा मोड़ के पास वीरवार को एक ट्राले और कार में टक्कर होने से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़शामी वासी प्रवीण कुमार पुत्र प्रीतम सिंह अपनी कार में गांव बपदा में अपने रिश्तेदार के घर आया था।
रात का खाना खाने के बाद वह अपने दो दोस्तों प्रदीप और राकेश के साथ कार में लाडवा जा रहे थे। इस दौरान लाडवा की ओर से आ रहे एक ट्राले ने उनकी कार में टक्कर मारी दी। घटना के बाद बाइक चालक सुनील कुमार ने राहगीरों के सहयोग से प्रवीण कुमार और उसके दोस्तों को कार से निकाला और लाडवा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने प्रवीण कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रदीप और राकेश को प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल मेें रेफर कर दिया।
वहीं, लाडवा पुलिस ने बपदा वासी सुनील कुमार पुत्र राम सिंह सैनी की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है॥