फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुसिबत की बारिश… अस्पताल में भरा पानी, फसलें बिछी, घंटों बत्ती रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सर्दी की पहली बरसात मुसीबत बनकर आई। नागरिक अस्पताल सहित कई निर्माणाधीन सड़क, भवन और क्षेत्र में जलभराव हुआ। तेज हवा से फसलें बिछ गईं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फॉल्ट से 8 से 10 घंटे तक बत्ती गुल रही। शनिवार को भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

शुक्रवार को करीब 12 घंटे तक चली सर्दी की पहली बारिश में 23.4 मिमी पानी बरसा। इसने जनवरी माह में हुई बारिश का वर्ष 2020 का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। तब 22.6 मिमी बारिश हुई थी। अचानक बदले मौसम से अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आठ दिनों तक गर्म दोपहर के बाद लोगों को बारिश व तेज हवा के कारण एक बार फिर ठिठुरन का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह करीब 4 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर रुक-रुककर होती रही। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन में दिक्कत आई। पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार शाम 6 बजे तक शहर में कुल 23.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने वातावरण में ठिठुरन बढ़ा दी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। यह वीरवार को 22.8 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस आंका गया।

मंगलवार को फिर हो सकती है बारिश

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदनलाल खिचड़ ने बताया कि शनिवार को भी ऐसी ही बरसात की संभावना जताई है। इसके बाद रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहेगा और लोगों को बारिश से राहत मिलेगी। हालांकि उन्होंने यह भी संभावना जताई है कि मंगलवार को एक बार फिर बारिश हो सकती है।




गेहूं के लिए लाभकारी, सब्जियों के लिए खराब

करनाल। लगातार हो रही बारिश का असर खेती पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभकारी साबित होगी, क्योंकि इस समय हल्की और मध्यम बारिश से फसल को अच्छा पोषण मिलता है। दूसरी ओर सब्जियों के लिए यह बारिश नुकसानदायक हो सकती है। खेतों में पानी भरने से सब्जियों की जड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। कृषि उपनिदेशक वजीर चंद का कहना है कि बारिश ज्यादा हुई और जलभराव हुआ तो गेहूं की फसल को भी नुकसान हो सकता है। ब्यूरो









मौसम का असर



फोटो 122

मिल का गिरा शेड, मजदूर बाल-बाल बचे

निसिंग। क्षेत्र में शुक्रवार को तेज आंधी व बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। करनाल-कैथल रोड स्थित एक चावल की मिल के शेड नीचे गिर गए। संचालक मुनीश गोयल ने बताया कि तब मजदूर मिल में कार्य कर रहे थे। वे बाल-बाल बचे। संवाद
विज्ञापन


-



फोटो 111

बिछ गई फसल, किसान बोले- होगा नुकसान

इंद्री। शुक्रवार को हरियाणा में हुई बारिश ने गेहूं की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। खेतों में खड़ी फसल बिछ गई। किसानों का अनुमान है कि खेतों में जलभराव और तेज हवा से पैदावार में भारी कमी आएगी। स्थानीय किसान नवनीत, पदम, उधम व रिषिपाल ने बताया कि बारिश से महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया, फसल बिछी पड़ी है। सब्जी उगाने वाले किसानों को काफी नुकसान हुआ है। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें