फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बारिश से आफत, रंदौली के घरों में घुसा पानी

Thu, 04 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
110.... इंद्री गांव रंदौली की गली में भरा तालाब का पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। लगातार बारिश से रंदौली गांव में जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होकर 15 घरों में घुस गया। घरों में रखा सारा सामान खराब हो गया। अनाज भीग गया। लोगों को मंगलवार की पूरी रात पानी के बीच जागकर बितानी पड़ी। बुधवार को लोगों का गुस्सा फूटा। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पानी की निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। गांव के सरपंच ने पंप सेट लगवाकर निकासी का काम शुरू कराया।
गांव की हाकला विधवा हैं। अपने मकान में अकेली रहती हैं। आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। उन्होंने बताया कि घर में पानी घुसने से जो थोड़ा-बहुत सामान था वो भी भीगकर खराब हो गया है। ग्रामीण सीमा ने बताया कि उनके पूरे घर में पानी होने के कारण खाना बनाना भी दूभर हो गया है। बच्चे भूखे हैं। पानी नींव में जाने के कारण मकान गिरने की कगार पर है।
विज्ञापन

महिंद्रो देवी के घर का तो और भी बुरा हाल है। उनके घर में घुटनों तक पानी भरने से सारा सामान खराब हो गया है। खाने के लिए रखा गया अनाज तक गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। रज्जो देवी ने रोते हुए बताया कि रात एक बजे उनके घर के आंगन में गंदा पानी भर गया। धीरे-धीरे पानी कमरों में भी जा पहुंचा। उन्हें सारी रात गंदे पानी के बीच बितानी पड़ी।
ग्रामीण संदीप, गुड्डी, संतोष आदि ने बताया कि जोहड़ का पानी उनके घरों में घुसने से बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने जोहड़ के गंदे पानी की वजह से बीमारियों के फैलने की भी आशंका जताई।

चंडीगढ़ से टीम कर गई है सर्वे
गांव के सरपंच लालचंद ने बताया कि जोहड़ के पानी की समस्या के बारे में वह विधायक रामकुमार कश्यप से मिले थे। विधायक ने शीघ्र ही समस्या का समाधान करने की बात कही थी। पिछले माह चंडीगढ़ से टीम गांव में आई थी। टीम ने सर्वे करने के बाद जोहड़ की जगह थ्री पोंड सिस्टम बनाने की बात कही थी । उसके लिए जरूरी दस्तावेज उन्होंने टीम को सौंप दिए थे। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में यमुना नदी में आई बाढ़ के दौरान यमुना का पानी रंदौली गांव में भी पहुंचा था। उस समय भी गांववासियों का बहुत नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

110.... इंद्री गांव रंदौली की गली में भरा तालाब का पानी। संवाद

110.... इंद्री गांव रंदौली की गली में भरा तालाब का पानी। संवाद

110.... इंद्री गांव रंदौली की गली में भरा तालाब का पानी। संवाद

110.... इंद्री गांव रंदौली की गली में भरा तालाब का पानी। संवाद

110.... इंद्री गांव रंदौली की गली में भरा तालाब का पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें