फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ई-खरीद पोर्टल बंद होने से परेशानी, गेटपास के इंतजार में लगी कतार

विज्ञापन
करनाल नई अनाज मंडी में रखी गेंहू की बोरियां संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले की अनाज मंडियों में ई-खरीद पोर्टल के बंद होने से किसान परेशान हैं। मंडी में शनिवार को भी पोर्टल की परेशानी के कारण किसानों को गेटपास कटवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। मंडी के गेट पर किसान घंटों तक अपनी ट्रैक्टर ट्राॅलियों के साथ कतार में खड़े रहे। खरीद के बाद गेहूं का उठान भी प्रभावित हुआ।
करीब आधे घंटे तक पोर्टल बंद होने से मंडी के अंदर से लेकर बाहर तक करीब 60 ट्रॉलियों और ट्रकों की कतार लग गई। गेहूं लेकर आने वाले किसानों के ट्रैक्टर और जाने वाले ट्रक भी गेट पर ही खड़े रहे। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने भी जुंडला व असंध अनाज मंडियों का दौरा कर गेहूं खरीद, उठान व्यवस्था और गेटपास प्रणाली का जायजा लिया। एडीसी डाॅ. राहुल रईया, एसडीएम करनाल देवेंद्र शर्मा, एसडीएम असंध सुमित सिहाग, डीएम वेयर हाउस रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक मंडियों में करीब 6.80 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 5.50 लाख मीट्रिक टन की खरीद तो हो गई, लेकिन उठान महज 1.40 लाख मीट्रिक टन ही हो पाया है। पोर्टल के बार-बार बंद होने से गेटपास बनने में आने वाली दिक्कत भी इसका बड़ा कारण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें