फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्राॅली चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

कुंजपुरा क्षेत्र के गांव शेरगढ़ टापू से ट्राॅली चोरी करने वाले यूपी सहारनपुर के कुल्हेड़ी गांव निवासी आरोपी समीम को सीआईए तीन की टीम ने गिरफ्तार किया है। सीआईए तीन के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता बलवान ने शिकायत दी थी कि 24 दिसंबर, 2025 की रात्रि को गांव शेरगढ़ टापू, कुंजपुरा क्षेत्र में खड़ी एक ट्रॉली को आरोपी समीम अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करके लेकर गया है। शिकायत के आधार पर कुंजपुरा थाना पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस की सीआईए तीन टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की ट्राली बरामद की। इसके अलावा वारदात में प्रयोग किया गया ट्रैक्टर भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें