फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाइयों के परिवार में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। कुराली गांव में सोमवार दोपहर को कहासुनी के बाद दो परिवारों में झगड़ा हो गया। मारपीट में कृषि विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी मांगेराम की पत्नी ओमी देवी घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार मांगेराम ने आरोप लगाया है कि शिकायत के आधार पर सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे छोटे भाई रामकिशन ने परिवार से गाली गलौज शुरू कर दी। दोनों में बहस के बाद मांगेराम घर के अंदर चले गए। आरोप है कि रामकिशन उनके पीछे पीछे घर पहुंच गया। उन पर हमला बोल दिया। आरोपी की पत्नी, बेटों की बहू भी पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर मांगेराम और उनकी पत्नी ओमी देवी की पिटाई की। ओम देवी बेहोश हो गईं। पुलिस जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने सदर थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें