फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मकान से बैग में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी

Sat, 06 May 2023 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। धोलगढ़ में महिला के बैग में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। जब महिला ने दो महीने बाद बैग को खोलकर देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। धोलगढ़ निवासी पूनम ने बताया कि उसने करीब दो महीने पहले सोने-चांदी के जेवरात बैग में रखे थे। चार अप्रैल को बैग को खोलकर देखा तो सोने के जेवरात गायब थे। जिसमे माथे का टिक्का, एक जोड़ी बाली, दो ओम, नथिनी, चांदी का सेट चोरी हो गया। महिला ने गांव के ही राकेश पर चोरी का शक जताया है। जो कि पहले भी कई बार चोरी करते हुए पकड़ा जा चुका है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और रिपोर्ट दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें