विश्व रेडक्रास दिवस पर अशक्तजनाें को ट्राई साइकिल प्रदान करती सीटीएम मोनिका। सूचना विभाग
करनाल। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया। रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनेन्ट के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में कुष्ठ आश्रम में केक काटा गया और मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। नगराधीश मोनिका ने कार्यक्रम में सर जीन हेनरी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और 10 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की। इसके अलावा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 40 लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही स्वयंसेवकों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली भी निकाली। ब्यूरो