बैठक को संबोधित करते एडीसी डॉ राहुल रईया। सूचना विभाग
करनाल। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। एडीसी डॉ. राहुल रईया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले चंडीगढ़ से अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी जिला उपायुक्तों को दिशा-निर्देश दिए। सीटीएम मोनिका शर्मा ने बताया कि फिलहाल जिले में 107 शिकायतें लंबित हैं, जिनमें 25 मामले दोबारा खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निपटारे के मामले में जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। ब्यूरो