फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तिरंगा यात्रा निकालकर किया सेना के शौर्य को किया नमन

Sat, 17 May 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लोगों तक पहुंचाने के साथ देशभक्ति व राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के लिए भाजपा की ओर से शुक्रवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। दोपहर बाद शहर के 30 स्थानों से शुरू हुई यात्राएं शाम को पांच बजे श्री रामलीला ग्राउंड पहुंची। यहां लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाए।
यात्रा को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि सेना के शौर्य ने तीन दिन में ही दुश्मन को घुटने के बल लाकर खड़ा कर दिया है। भाजपा की योजना के अनुसार शहर के 30 स्थानों से दोपहर बाद तीन से चार बजे के बीच तिरंगा शौर्य यात्राएं, पार्षदों व स्थानीय नेताओं की अगुवाई में शुरू हुई।
विज्ञापन

हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े तो शहर की विभिन्न सड़कों पर देशभक्ति का जोश नजर आया। कुछ देर बारिश के कारण कई यात्राएं रास्ते में थी, जिन्हें दिक्कत भी हुई। कई कार्यकर्ता चले भी गए। करीब शाम साढ़े पांच बजे तक यात्राएं पहुंची और यहां लोगों का उत्साह बनाए रखने के लिए लोक संपर्क व भाषा विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ते नहीं पहुंचने की सूचना के बाद सभा को शुरू कर दिया गया। इस दौरान महिलाओं के साथ साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी तिरंगा लेकर पहुंचे थे। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने देश की बहादुर सेना और मजबूत नेतृत्व को नमन करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने तीन दिन में ही पाकिस्तान को घुटने टेकने को विवश कर दिया। आज देश का हर नागरिक उत्साहित है, खुश है और सुरक्षित महसूस कर रहा है।
पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि दुनिया के इतिहास में ऐसा कोई युद्ध नहीं हुआ है जिसमें दुश्मन ने तीन दिन के भीतर ही घुटने टेक दिए हों। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान का एक भी हमला सफल नहीं होने दिया गया। इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि हर हलके में ऐसी यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इंद्री में 18 और उचानी गांव में 17 मई को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
शहर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि वीर जवानों के पराक्रम को पूरे विश्व ने देखा है। देश के वीर सैनिकों ने ऐसा काम करके दिखाया है जिसका उल्लेख इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि तीन दिन के अंदर की देश के बहादुर सैनिकों ने पाकिस्तान को उसकी औकात का एहसास करा दिया।
नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि सिंदूर ऑपरेशन एक साहसिक फैसला था जिसमें पाकिस्तान को तीन दिन में ही घुटने टेकने को मजबूर कर दिया। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने पाक के घर में घुसकर मुंह तोड़ जवाब देने लिए वीर सैनिकों को सलाम किया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर, पूर्व मंत्री शशि पाल मेहता, पूर्व चेयरमैन निर्मल बैरागी, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट वेद पाल, जिला प्रभारी भारत भूषण, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, बृज गुप्ता, मेघा भंडारी, प्रीतपाल पन्न, त्रिलोचन सिंह, डॉ अशोक, पूर्व डिप्टी मेयर नवीन आदि मौजूद रहे।
अचानक तेज बारिश से मची भगदड़
तिरंगा शौर्य यात्रा की श्रीराम लीला ग्राउंड स्थित सभा के समय शाम करीब पांच बजे ही तेज बारिश शुरू होने से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। भाजपा नेता भी इधर उधर भागने लगे। कार्यकर्ताओं ने मंच के नीचे, पेड़ों के नीचे व आसपास की दुकानों में जाकर भीगने से बचाया। हालांकि ये तेज बारिश कुछ ही देर हुई, इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई तो सभा फिर शुरू हुई लेकिन जहां सभा हो रही थी, वहां मुख्य रोड पर फ्लाईओवर का कार्य चल रहा है, जिसके कारण पूरी सड़क पर कीचड़ हो गई। रामलीला ग्राउंड में भी कुछ देर तक जलभराव जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

नहीं पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
तिरंगा शौर्य यात्रा के समापन स्थल श्रीराम लीला मैदान में सभा को सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को संबोधित करना था लेकिन किसी कारण यहां नहीं पहुंच सके। बताया गया कि दिल्ली में कोई विशेष बैठक होने के कारण वह यात्रा में शामिल नहीं हो पाए लेकिन शीघ्र ही करनाल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें