फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहीद मेजर नीरज मलिक को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने शहीद पूर्व छात्र स्वर्गीय मेजर नीरज मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते परि
विज्ञापन
करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में अपने वीर और विलक्षण पूर्व छात्र स्वर्गीय मेजर नीरज मलिक की स्मृति में मंगलवार को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ। मेजर नीरज मलिक ने 28 वर्ष पूर्व राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। शहीद मेजर नीरज मलिक को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन किया गया। मेजर जनरल प्रिंस दुग्गल, मेजर जनरल भूपिंदर सिंह (सेवानिवृत्त), अन्य सैन्य अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक और शहीद के परिजन उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें