माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्मदिन पर बुधवार को देश भर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
इसे लेकर भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में भाजपा जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान रमेश गिल, पूनम गोयल, संजीव लखनपाल व विनोद मिश्रा ने अटल बिहारी वाजपेयी की लिखी कविताओं को सुनाया।
इस दौरान करनाल विधायक जगमोहन आनंद, असंध विधायक योगेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, कार्यक्रम मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे। पूर्व विधायक रमेश कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेहर सिंह कलामपुरा, निवर्तमान मेयर रेणु बाला गुप्ता, कार्यक्रम के संयोजक अशोक भंडारी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, ईलम सिंह, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रभारी डाॅ. अशोक कुमार, आईटी सेल प्रमुख विकास कथुरिया मौजूद रहे। ल
मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब