फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति सर अनिरुद्ध को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति सर अनिरुद्ध को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
- नेशनल इंटीग्रेटेड फ़ोरम ऑफ़ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स व इंडिया मॉरीशस ट्रेड एंड कल्चरल फ्रेंडशिप की ओर से हुआ आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मॉरीशस गणराज्य के तीन बार प्रधानमंत्री व दो बार राष्ट्रपति रहे और भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित सर अनिरुद्ध जगन्नाथ को उनकी पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। निफा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मॉरीशस के उच्चायुक्त हेमनदयाल दिल्लुम ने कहा कि सर अनिरुद्ध जगन्नाथ भारत माता को अपनी माता मानते हुए अक्सर कहते थे कि भारत से उनका खून का रिश्ता है।
नेशनल इंटीग्रेटेड फ़ोरम ऑफ़ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स व इंडिया मॉरीशस ट्रेड एंड कल्चरल फ्रेंडशिप की ओर से गोल्डन मोमेंट में आयोजित श्रद्धांजलि सभा व आध्यात्मिक संगीत संध्या में डॉ कृष्ण अरोड़ा व वॉइस ऑफ़ इंडिया की टीम ने एक के बाद आध्यात्मिक संगीत व भजन प्रस्तुत कर सर अनिरुद्ध जगन्नाथ को गीतों भरी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मॉरीशस के उच्चायुक्त दिल्लुम ने उनके व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए कहा कि सर अनिरुद्ध बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे लेकिन अनुशासन में रहना पसंद करते थे। उन्होंने 1982 में उस समय हिंद महासागर के इस छोटे से देश जिसे लघु भारत भी कहा जाता है की कमान संभाली जब मॉरीशस आर्थिक और भौतिक विकास में बेहद पिछड़ा हुआ था। उन्हें आधुनिक मॉरीशस के विकास का पितामह भी माना जाता है।
मॉरीशस उच्चायुक्त की धर्मपत्नी भारती दिल्लुम व मॉरीशस से आए हिंदी स्पीकिंग यूनियन के पूर्व चेयरमैन सुरेश रामबर्न ने श्रद्धांजलि देते हुए अपने अनुभवों को साँझा किया।
मुंबई से आए कलाकार मनोज दास ने संगीत की धुनो के साथ साथ ही श्री रामचंद्र जी की लाइव पेंटिंग बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मात्र 30 मिनट में बनी इस पेंटिंग में भगवान श्री राम के शौर्य रूप को दिखाया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में आए कनाडा के पूर्व सांसद व कन्सेर्वटिव पार्टी के मुख्य सलाहकार गुलाब सिंह सैनी ने मॉरीशस के दिवंगत प्रधानमंत्री श्रद्धांजलि देते हुए निफा को इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया।
नव चेतना मंच के संयोजक एस पी चौहान, ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन विजय सेतिया, लिबर्टी ट्रेंड के प्रबंध निदेशक कनिष्क गुप्ता, गोल्डन मोमेंट्स के प्रबंध निदेशक सुनील बिंदल व कानन इंटरनेशनल करनाल के प्रबंध निदेशक राकेश सचदेवा ने भी अपने विचार रखे।
संयोजक एवं निफा के संस्थापक अध्यक्ष व इंडिया मॉरीशस ट्रेड एंड कल्चरल के प्रधान प्रीतपाल सिंह पन्नु ने कहा कि 2005 में पहली विदेश यात्रा के दौरान ही वह सर अनिरुद्ध जगन्नाथ के संपर्क में आए थे। वक्त के साथ यह रिश्ते और मज़बूत होते गए। वो भारत को मॉरीशस का मित्र मानते थे व उन्होंने हमेशा इस देश की मिट्टी को अपने पुरखों की मिट्टी मान कर इसका सम्मान किया है।
इस मौके पर निफा संयोजक एडवोकेट नरेश बराना, संरक्षक डॉ लाजपत राय चौधरी, कुलज़िंद्र मोहन सिंह बाठ, भूषण गोयल, योग गुरु दिनेश गुलाटी, प्रवेश गाबा, जसविंदर सिंह बेदी, परमजीत सिंह आहूजा, श्रवण शर्मा, परमिंद्र पाल सिं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उच्चायुक्त ने खिलाड़ियों, कलाकारों को किया सम्मानित
करनाल। श्रद्धांजलि सभा के दौरान कला व खेल जगत की कुछ हस्तियों को सम्मानित किया गया। क्रिकेट में मुंबई इंडियन टीम की ओर से आईपीएल खेलने वाले व अंडर 19 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अंशुल कंबोज व उनके कोच सतीश राणा को भी शाल ओढ़ाकर व अवार्ड मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अब तक 15000 से अधिक मूर्तियां व 12 हजार से अधिक पेंटिंग बना चुके मुंबई से आए कलाकार मनोज दास व संगीत के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धिया हासिल करने पर संगीत गुरु प्रोफ़ेसर कृष्ण अरोड़ा को भी सम्मान दिया गया। ये सम्मान निफा व इंडिया मॉरीशस ट्रेड एंड कल्चरल फ्रेंडशिप फोरम की ओर से मॉरीशस के उच्चायुक्त दिल्लुम व कनाडा के पूर्व सांसद गुलाब सिंह सैनी ने प्रदान किए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें