फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रॉयल कल

Thu, 12 Mar 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अखिल भारतीय सिविल सेवा वॉलीबॉल प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) का आयोजन 20 से 25 मार्च तक किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश टीम का चयन 13 मार्च को द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र में सुबह 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसयू ब्लॉक, पीतमपुरा, दिल्ली में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी जो सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हैं, वे इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। ट्रायल में आने-जाने और प्रतियोगिता में भाग लेने का यात्रा व्यय संबंधित खिलाड़ी का विभाग वहन करेगा। इच्छुक खिलाड़ियों को अपने विभागीय कार्यालय से यह प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा कि वे संबंधित विभाग में सरकारी कर्मचारी/अधिकारी के रूप में कार्यरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें