फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कैरम के खिलाड़ियों का कर्ण स्टेडियम में होगा ट्रायल

Fri, 23 Jan 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अखिल भारतीय सिविल सेवा की ओर से क्रिकेट व कैरम प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी माह में किया जाएगा। इसके लिए पंचकूला खेल विभाग की ओर से कर्ण स्टेडियम में ट्रायल की तारीख और स्थान तय कर दिए गए हैं। कैरम के लिए प्रतिभागियों को 2 फरवरी को कर्ण स्टेडियम में आकर ट्रायल देने होंगे और क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 29 जनवरी को सेक्टर नौ में बने क्रिकेट मैदान में सुबह 10 बजे ट्रायल होंगे।
क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए विभाग की ओर से तीन कोच नियुक्त किए हैं, जिनमें मुनीष कुमार क्रिकेट प्रशिक्षक भिवानी से बैटिंग कोच, अनिल कृष्ण पलवल से बॉलिंग कोच और देवेंद्र सिंह पानीपत से नियुक्त किए गए हैं। वहीं कैरम बोर्ड के लिए जिला खेल अधिकारी को कोच नियुक्त करने के लिए कहा गया है। कैरम बोर्ड व क्रिकेट के ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश की टीम में स्थान मिलेगा और 17 फरवरी से 26 तक दिल्ली में आयोजित होने वाली कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं कैरम प्रतियोगिता 17 से 24 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित होगी। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए इच्छुक और उत्कृष्ट खिलाड़ी और जो सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हैं, वे इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ियों को अपने विभागीय कार्यालय से यह प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा कि वे संबंधित विभाग में सरकारी कर्मचारी व अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

ये हैं नियम
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों के अनुसार रक्षा सेवाओं, अर्धसैनिक बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, पुलिस, आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एनएसजी के वर्दीधारी कर्मी, स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी, दिहाड़ी एवं कैजुअल श्रमिक, अस्थायी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और नए भर्ती हुए कर्मचारी, जिन्होंने नियमित सेवा में छह महीने से कम समय पूरा किया हो, वे कर्मचारी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें