फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा : महिला के हुए दो टुकड़े

विज्ञापन
इंद्री मृतक महिला मुकेश रानी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। खंड के गांव चोरपुरा में खेत से घर आ रही एक 35 वर्षीय महिला की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे में महिला के शरीर के दो टुकड़े हो गए। हादसे के दौरान आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और दुर्घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में भेज दिया। आरोपी ट्रैक्टर चालक को काबू कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
महिला को कुचलते हुए खेत में उतरी ट्रैक्टर-ट्राली
जानकारी के अनुसार मुकेश रानी सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे खेत में काम करने गई थी। वहां से लौटते समय करीब आठ बजे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में बजरी भरी थी। महिला को कुचलते हुए ट्रैक्टर ट्राली खेत में उतर गई। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को मौके पर काबू कर लिया। मृतक महिला के पति ओमप्रकाश ने बताया कि उसी पत्नी अपने खेत से वापस घर आ रही थी तो सड़क पार करने समय ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-चालक ने भागने का प्रयास किया था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे मौके पर दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस हादसे में महिला के तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। पति ओमप्रकाश मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव चोरपुरा की महिला मुकेश रानी की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी चालक को काबू कर ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- पदम सिंह, चौकी प्रभारी, ब्याना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें