करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली निगम मेरठ रोड एसडीओ शिवम बागड़ी ने बताया कि निगम को गांव अमृतपुर कलां वासी केसरी ने खेत का ट्रांसफार्मर चोरी होने की शिकायत दी थी। अंकित जेई ने जांच की तो 20 केवी के ट्रांसफार्मर का समान चोरी मिला है। तेल।जमीन पर फैला हुआ था। निगम को इससे करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
फुरलक के खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी
करनाल। घरौंडा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम एसडीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव फुरलक के किसान प्रदीप सिंह के खेत से ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। घरौंडा थाना पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर कक्ष दर्ज कर लिया है।
निसिंग में ट्रांसफार्मर चोरी
करनाल। निसिंग के गांव गोबिंदगढ़ से किसान बुटा सिंह के खेत से ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। बिजली निगम को इससे 37 हजार 230 रूपये का नुकसान हुआ है। निसिंग बिजली निगम एसडीओ की शिकायत पर निसिंग थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।