माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात से लोग परेशान हैं। बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार, 29 और 30 मई की रात को बुटाना, इंद्री, खेड़ा और घीड़ गांव में 16 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के क्वाइल चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुटाना में तीन ट्रांसफार्मर के क्वाइल चोरी हो गए, अनुमानित नुकसान लगभग 1.95 लाख रुपये बताया गया है। इन ट्रांसफार्मरों के उपभोक्ता रामदिया, पुनाराम और राम स्वरूप हैं। चोरी की घटना के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
इंद्री के मुरादगढ़ गांव में सलिंदर कुमार और मोजिन हुसैन के दो ट्रांसफॉर्मर चोरी हो गए, जिनका अनुमानित मूल्य 1.20 लाख रुपये है। खेड़ा के महेन्द्र सिंह ने थाना सदर करनाल में 16 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घीड़ के प्रेमचंद ने कृषि भूमि पर लगे ट्रांसफार्मर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। चोरी की घटना 29 मई की रात को हुई।