फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रेनों का परिचालन शुरू मगर बिगड़ा शेड्यूल

Thu, 27 Feb 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन शुरू तो गया है, लेकिन दोनों ओर से ट्रेनें काफी देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। जिस ट्रेन के मंगलवार को पटरी से उतरने की वजह से यातायात प्रभावित हुआ वह बुधवार को पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र से दिल्ली की ओर जाने वाली ये ट्रेन नंबर 64454 मेमू बुधवार को निर्धारित समय से 02:40 घंटे की देरी के बाद शाम को चार बजे करनाल पहुंची।
विज्ञापन

जबकि इस ट्रेन को 01:20 पर पहुंचना था। हालांकि रात को ट्रेन की रेलवे ट्रैक से उतरी बोगी को वापस ट्रैक पर चढ़ा कर रिपेयर किया गया और ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। वहीं ट्रेनों के देरी से आवागमन को लेकर यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
मंगलवार रात तक यात्री स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। कई घंटे इंतजार के बाद सिर्फ एक ट्रेन शान-ए-पंजाब आई। बाकी ट्रेनों को जींद नरवाना और सहारनपुर से दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया। करनाल, पानीपत के यात्रियों को अन्य साधनों से आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन नंबर 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस करीब दो घंटे के बाद दोपहर को 12:33 पर स्टेशन पर आई। गीता जयंती भी करीब एक घंटे की देरी के बाद दोपहर को 12 बजे स्टेशन पर आई। शान-ए-पंजाब सवा दो घंटे देरी के बाद सुबह 10:30 पर करनाल पहुंची। ट्रेन नंबर 14679 अमृतसर एक्सप्रेस और दौलतपुर जनशताब्दी भी एक घंटा देरी से आई।
पठानकोट एक्सप्रेस भी करीब आधे घंटे की देरी के बाद सुबह 10:15 पर स्टेशन पर पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस भी पौने घंटे की देरी के बाद 01:20 पर करनाल आई। फाजिल्का एक्सप्रेस भी 50 मिनट लेट रही। ट्रेन नंबर 64532 भी पौने घंटे की देरी के बाद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें