फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एक से दो घंटे देरी से चलीं ट्रेनें, यात्री करते रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 12 से ज्यादा ट्रेनें 20 से 45 मिनट की देरी से पहुंचीं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम में बदलाव का असर यातायात पर भी पड़ना शुरू हो गया है। धुंध की वजह से रेल यातायात पर असर पड़ा है। दृश्यता कम होने की वजह से ट्रेनों की गति धीमी हो गई है। जिससे ट्रेनें अपने गंतव्य की ओर देरी से पहुंच रही हैं जबकि इनमें यात्रा करने वाले यात्री इनके इंतजार में खड़े रहते हैं। इसे लेकर रेलवे की ओर से ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को प्रस्थान से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति पता करने की अपील की जाती है। ताकि उन्हें स्टेशन पर इंतजार न करना पड़े।
सोमवार सुबह भी धुंध की वजह से करनाल रेलवे स्टेशन पर आवागमन करने वाली करीब 60 ट्रेनों में से छह ट्रेनें एक से दो घंटा देरी से पहुंचीं। जबकि एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें 20 से 45 मिनट की देरी से आईं। इसकी वजह से दिन भर दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। दिन भर ट्रेन में यात्रा करने वाले लोग अपनी गाड़ियों का इंतजार करते दिखाई दिए। नई दिल्ली से अंबाला को जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन से ही दो घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन

ये ट्रेनें 1:05 बजे के बजाए 3:00 बजे रवाना हुई। ट्रेन नंबर 14507 फाजिल्का एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से पौना घंटा देरी से आई। ये ट्रेन 3:00 बजे के बजाए 3:43 पर स्टेशन पहुंची। ट्रेन नंबर 12459 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 3:24 के बजाए करनाल स्टेशन पर 4:00 बजे पहुंची। वहीं, ट्रेन नंबर 12057 जनशताब्दी भी करीब पौने घंटे की देरी से 4:17 के बजाए 5:00 बजे करनाल पहुंची।
गीता जयंती 3:36 के निधारित समय के बजाए 4:30 पर पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली पैसेंजर भी 1.21 मिनट के बजाए 2.27 मिनट पर पहुंची। जबकि नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर भी एक घंटा लेट रही। ये अपने निर्धारित समय 10:48 मिनट के बजाए 11. 51 मिनट पर स्टेशन पहुंची। ट्रेन नंबर 11841 केकेडीई एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय 11:00 बजे के बजाए 12:12 पर करनाल स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

पश्चिम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस भी 10 मिनट देरी से पहुंची। न्यू दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 15 मिनट देरी से आई। यही हाल पश्चिम एक्सप्रेस का रहा। ये ट्रेन 12:49 के बजाए 1:29 बजे स्टेशन पर पहुंची। उप ट्रैक की बात करें तो पानीपत-अंबाला पैसेंजर भी अपने निर्धारित समय 6.41 के बजाए 6:52 पर स्टेशन पहुंची। एकता एक्सप्रेस भी करीब 20 मिनट लेट आई। शान-ए-पंजाब भी 8.14 मिनट के बजाए 8:56 मिनट पर पहुंची। पठानकोट एक्सप्रेस भी 20 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें