फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रेनों में बढ़ी भीड़, लटक कर सफर करने को मजबूर यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिवाली बीत चुकी है लेकिन रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। भाई दूज और छठ पर्व के बीच लोगों की आवाजाही एक बार फिर तेजी से बढ़ गई है। उत्तर रेलवे की ओर से करनाल से गुजरने वाली नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में अब भीड़ चरम पर पहुंच गई है। त्योहार के लिए कोई स्पेशल ट्रेन न चलने के कारण लोग मजबूरन बसों की तरह सामान्य कोच में लटक कर सफर कर रहे हैं। स्टेशन पर सुबह से रात तक भीड़ का आलम बना हुआ है, जबकि हर प्लेटफार्म पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते नजर आते हैं।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 पर दिन-रात यात्रियों की भीड़ रहती है। कई लोग टिकट खिड़की के पास ही बिछौना बिछाकर बैठे रहते हैं ताकि किसी ट्रेन के आने पर सीट मिल सके। यात्री बताते हैं कि कई बार ट्रेन आने पर जनरल कोच में चढ़ने के लिए मारामारी जैसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्पेशल ट्रेनों के अभाव में जान जोखिम में डाल रहे
त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे की ओर से कुछ विशेष मार्गों पर स्पेशल ट्रेनें तो चलाई गईं लेकिन करनाल रूट को नजरअंदाज कर दिया गया। नतीजा यह है कि दिल्ली, लुधियाना, अंबाला आने जाने वाली ट्रेनों में जनरल कोच में पैर रखने की जगह नहीं बची। कई ट्रेनें प्लेटफाॅर्म से छूटते वक्त इतने यात्रियों से भरी होती हैं कि लोग दरवाजों पर लटक कर या छतों पर बैठकर जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें