फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लेट हो रही ट्रेनें, प्लेटफार्म पर नहीं हैं सुविधाएं, यात्री हो रहे परेशान

विज्ञापन
55.....पंकज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रेलवे स्टेशन पर रोजाना एक्सप्रेस से लेकर लोकल ट्रेनें लेट हो रही हैं। ऊपर से स्टेशन परिसर पर यात्रियों के लिए सुविधाओं का भी अभाव है। यहां न पीने का स्वच्छ पानी है और न साफ सुथरे शौचालय। विश्राम गृह में भी गंदगी का आलम बना रहता है। इससे ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
सोमवार को भी कई ट्रेनें लेट रही। आम्रपाली एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से दोपहर को 12:15 बजे करनाल पहुंची। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल 2 घंटे की देरी से 12:35 बजे करनाल पहुंची। संभलपुर एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से 5:01 बजे आई। सचखंड एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से 3:40 बजे आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा घंटे की देरी से शाम 4:15 बजे करनाल पहुंची। गीता जयंती एक घंटे की देरी से 4:45 बजे आई। नेताजी एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से 12:10 बजे आई।
विज्ञापन



न पानी न स्वच्छ शौचालय

यात्री सुमन ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ करीब 2 घंटे से रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करती रहीं। उनको ट्रेन के देरी की कोई सूचना नहीं मिली। उन्होंने बताया कि वह काफी दिनों से करनाल से पानीपत के सफर कर रहे हैं। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है कि ट्रेन लेट हो गई हो। अब प्लेटफाॅर्म पर ही इंतजार कर रहे हैं। यहां न तो पीने का स्वच्छ पानी है और न ही स्वच्छ शौचालय हैं।



पहले से जानकारी नहीं दी गई

यात्री अजय ने बताया कि वे करनाल में काम करते हैं। आज उन्हें अपने घर बेगूसराय जाना था। जब उन्होंने अपनी टिकट बुक करवाई तो उनको नहीं बताया गया की कुछ ट्रेनें लेट हैं और कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। उनकी ट्रेन करीब दोपहर 2 बजे आनी थी लेकिन शाम तक नहीं आई। इसलिए उनको स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा। यहां यात्रियों के विश्राम के लिए भी उचित प्रबंध नहीं हैं।



बिना सूचना समय बदल दिया

यात्री मोंटू ने बताया कि वह रोज पानीपत काम के लिए जाते हैं। सोमवार को जब वह स्टेशन आए तो पता चला कि ट्रेन का समय बदल दिया गया है। एक घंटा इंतजार करने के बाद जब पूछताछ केंद्र पर ट्रेन के बारे में पता करने गया तो बताया कि ट्रेन लेट रहेगी। जिस वजह से वह लेट हो गए। प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों के लिए इंतजार करने के भी पुख्ता प्रबंध नहीं हैं।
विज्ञापन






-
यात्री सुविधाओं को बढ़ाना चाहिए

यात्री पंकज ने बताया कि वह जालंधर जाने के लिए निकले थे लेकिन ट्रेन न आने की वजह से काम पर नहीं जा सके। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते - करते 2 घंटे बीत गए। स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव है। यात्रियों के लिए बनाया गया विश्रामगृह में गंदगी पसरी हुई है। बैठने या आराम करने के लिए व्यवस्था नहीं है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाना चाहिए।

55.....पंकज

55.....पंकज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें