फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उच्च गुणवत्ता वाले बीज उत्पादन की उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण

Sun, 25 Jan 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान में रबी फसलों में गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन तकनीक विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डाॅ. रतन तिवारी ने की।
विज्ञापन

इसमें हरियाणा बीज विकास निगम, राष्ट्रीय बीज निगम, गुरु कृपा बीज कंपनी पंजाब, कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड गुरुग्राम के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के किसान उत्पादक संगठन सहित तीन राज्यों की आठ निजी कंपनियों के 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता फसल सुधार विभाग के मुख्य अन्वेषक डॉ. अरुण गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय केंद्र अध्यक्ष डॉ. एमएल छाबड़ा रहे। डॉ. अमित शर्मा, डॉ. उमेश कांबले, डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. मंगल सिंह एवं राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें