फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नई शिक्षा नीति और बैंकिग तकनीकों का दिया प्रशिक्षण

Sun, 28 Dec 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। व्यावसायिक अध्यापकों को प्रशिक्षण देने के लिए शनिवार को पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति 2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जीवन कौशल, 21वीं सदी के कौशल और राष्ट्रीय शिक्षक व्यावसायिक मानक जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने सत्र लिए। प्रशिक्षण में चार ट्रेड शामिल रहे, जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी, ब्यूटी व वेलनेस, खुदरा व्यापार, बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं एवं बीमा हैं। सूचना प्रौद्योगिकी में विभिन्न तकनीकों, ब्यूटी व वैलनेस सत्र में त्वचा की संरचना व शरीर क्रिया विज्ञान विषय, खुदरा व्यापार में स्टोर संचालन सहायक भूमिका व जिम्मेदारियां और बैंकिंग वित्तीय एवं बीमा में व्यावसायिक कौशलों पर प्रशिक्षण दिया गया। अध्यापकों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को अधिक प्रभावी, कौशल आधारित और व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें