करनाल। शनिवार को सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह एवं माता गुजरी कौर जी की शहादत की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह लंगर का आयोजन कर मानव सेवा का संदेश दिया। वहीं कई जगह गुरु का शबद कीर्तन भी हुआ। लंगर के माध्यम से सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों, राहगीरों को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान शबद दिनभर गूंजते रहे।