125.... कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से गांव सग्गा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को जा
माई सिटी रिपोर्टर
कनाल। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान की ओर से हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कौशल एवं क्षमता विकास के लिए दूध के मूल्य संवर्धन विषय पर 15 से 17 सितंबर तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जिले के सग्गा, श्यामगढ़, कल्हेडी, बुढ़नपुर, कैरवाली गांव से 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम समन्वयक दीपा कुमारी ने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। केंद्र अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार सारस्वत ने महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित करते हुए कहा कि 3 से 18 अक्तूबर तक पूरे हरियाणा में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन होगा। कार्यक्रम अधिकारी गुरमीत सिंह ने प्रतिभागियों को बताया कि मिशन का मुख्य उद्देश्य है कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण के साथ-साथ अधिक कुशल व उद्देश्यपूर्ण बनाना है।