फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Sat, 06 Dec 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मीना रतन ने बताया कि इसमें अलग-अलग ब्लॉक की 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6 साल तक के बच्चे, गर्भवती महिलाओं व दिव्यांग बच्चों के पोषण विकास व कुपोषण की रोकथाम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि महिलाओं व बच्चों का संपूर्ण विकास पोषण के जरिये हो सके। प्रशिक्षण के दौरान प्रारंभिक बाल देखभाल शिक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिला समन्वयक अंजू बूरा की देखरेख में दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें