करनाल। जसबीर पन्नू को कांग्रेस संगठन के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस सेवादल का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उन्हें नियुक्तिपत्र सौंपा गया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस सेवादल के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर ग्रामीण जिला प्रधान मदन राणा, महिला जिला प्रधान हरदीप कौर, प्रदेश सचिव बलजीत चौहान और जिला सचिव गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद