करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापनसत्र आयोजित हुआ। इसमें संस्थान से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने केस स्टडी, समूह चर्चा व प्रश्नोत्तर के जरिये प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की और अपने व्यावहारिक अनुभवों के जरिये विषयों को सरल, प्रभावी और संवादात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और व्यवहारिक बताया। संस्थान ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम में घरौंडा के राजकीय महाविद्यालय का भी सहयोग रहा। संवाद